धनबाद में सोने के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा को शातिरों ने लगाया 1.25 करोड़ का चूना, जानिए कैसे हुआ खुलासा

    धनबाद में सोने के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा को शातिरों ने लगाया 1.25 करोड़ का चूना, जानिए कैसे हुआ खुलासा

    धनबाद(DHANBAD): पिछले 60 सालों में सोना 64 रुपया प्रति तोला से बढ़कर फिलहाल प्रति 10 ग्राम 74000 के पार जाने की तैयारी में है .सोना ने इन्वेस्टमेंट करने वालो को अच्छा रिटर्न दिया है.

    नकली सोना रख लिया लोन 

    इधर ,धनबाद में नकली सोना गिरवी रखकर लोन  लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नकली सोना गिरवी रखकर बैंक आफ इंडिया, सराय ढेला शाखा को लगभग 1.25 करोड रुपए का नुकसान पहुंचाया गया है. 3 जनवरी 2022 से लेकर 28 फरवरी 2023 तक में तत्कालीन बिजनेस कॉरस्पॉडेंट व तीन  जांचकर्ताओं ने सांठ गांठ कर 28 लोगों को नकली सोने के बदले  लोन बांट दिए. लोन लेने के बाद उनलोगो ने बैंक से दूरी बना ली और किस्तों का भुगतान नहीं किया. जब इसकी जांच पड़ताल शुरू हुई तो मामला सामने आया. इसके बाद बैंक के सीनियर मैनेजर ने बुधवार को बिजनेस का रेस्पोंडेंट, तीन जांच करने वालो सहित 28 लोन धारकों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कराई है.

    ऐसे हुआ मामले का खुलासा

    सीनियर बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया है कि लोन ली गई रकम की वसूली के लिए ऋण धारकों को नोटिस जारी किया गया. लेकिन किसी ने भुगतान नहीं किया. इसके बाद बैंक के दिशा निर्देश के अनुसार उन्हें ऋण राशि चुकाने के निर्देश के साथ नीलामी सूचना के लिए नोटिस भेजा गया. नोटिस में कहा गया कि रकम नहीं चुकाने पर बैंक शाखा में गिरवी रखे गए सोने के गहनों की नीलामी कर दी जाएगी. लेकिन इसके बाद भी कोई बैंक नहीं पहुंचा और नहीं ऋण राशि का भुगतान किया .ऐसे में गिरवी रखे गए सोने के गहनों के सील बंद पैकेट को खोलने के लिए एक समिति का गठन किया गया. सोने के गहनों का फिर से मूल्यांकन  कराया गया .इसकी वीडियो ग्राफी भी कराई गई. जो अभी भी बैंक में सुरक्षित है. जांच में पाया गया कि गिरवी रखे गए सोने के सभी आभूषण नकली हैं और उनका  मूल्य शून्य है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news