बोकारो में बच्चों पर भूत-प्रेत का साया समझ कर लोगों ने की सरेआम पिटाई, भीड़ बनी रही तमाशबीन

    बोकारो में बच्चों पर भूत-प्रेत का साया समझ कर लोगों ने की सरेआम पिटाई, भीड़ बनी रही तमाशबीन

    बोकारो(Bokaro): आज के आधुनिक युग के ज़माने में हम जिंदगी जी रहें हैं. लेकिन, अंधविश्वास, मानसिकता और अंधी सोच को अभी तक राह नहीं मिली हैं. जी हां, ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं, क्योंकि बोकारो जिले के बेरमो में बच्चों पर भूत-प्रेत का साया होने का इल्जाम थोपते हुए सरेआम सड़क पर खूब पिटाई की गई है. भीड़ भी मौजूद थी, लेकिन बच्चों की पिटाई रोकने की बजाय वह तमाशबीन बनी हुई थी. किसी के द्वारा चोरी-छिपे ली गई तस्वीरों में इस गुनाह करते लोगों को आप देख सकते हैं, कि किस तरह तीन मासूम और बेबस बच्चों के साथ निर्ममता और बदसलूकी की इंतहा की गई है. सवाल है कि किसी को कैसे ये मालूम पड़ गया कि इन मासूमों पर भूत-प्रेत या पिचाश का साया आ गया. कौन सा उनके पास ज्ञान भरा सबूत हैं, जो भूत-प्रेत को जान जाता हैं. सवाल ये भी है कि हम आज तक इन अंधविश्वास मानसिकता से क्यों नहीं बाहर निकल पाए हैं.

    रिपोर्ट: संजय कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news