हुसैनाबाद में आपसी विवाद में पति बना हैवान,ईट से कूच कर पत्नी को उतारा मौत के घाट    

    हुसैनाबाद में आपसी विवाद में पति बना हैवान,ईट से कूच कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पलामू(PALAMU): जिले के हुसैनाबाद से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है. जहां नगर पंचायत क्षेत्र में हैवान पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. तुरंत स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.         

    बता दे कि पूरा मामला हुसैनाबाद नगर पंचायत के अमन-चैन मोहल्ला का है. आरोपी पति कुश कुमार सिंह  और पत्नी सरिता देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते बात इतना बढ़ गया की पति ने ईट से महिला पर हमला कर दिया.बेरहमी से पत्नी के सिर पर कई बार वार किया.जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा है.  

    बताया जा रहा है कि अमन चैन मोहल्ले में पति पत्नी किराये के मकान में रहते थे.कई बार आपस एन दोनों के बीच नोक झोंक होती थी. लेकिन इस बार  कुश कुमार सिंह (38) ने पत्नी सरिता देवी (30) के सिर पर ईंट से हमला कर दिया.  गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया और बाद में एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    बताया जा रहा है कि आरोपी जेसीबी चालक है और बीती रात घर लौटने के बाद आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया.  आरोपी मूल रूप से हैदरनगर थाना क्षेत्र के राणाडीह (पचपोखरी) गांव का निवासी है और हुसैनाबाद में किराये के मकान में रहता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.



    Related News