बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड में दिखेगा असर,  कई हिस्सों में कल गरज के साथ वज्रपात की संभावना

    बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड में दिखेगा असर,  कई हिस्सों में कल गरज के साथ वज्रपात की संभावना

    रांची (RANCHI): बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है. जिस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली चमकने और वज्रपात की संभावना जताई गई है. पश्चिमी और उत्तरी झारखंड में घने कोहरे का भी असर देखा जा सकता है. तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर बढ़ेगा. यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित केंद्र ने दी है.

    8 दिसंबर को वज्रपात की संभावना

    मौसम केंद्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार, 8 दिसंबर को राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. वहीं, 9 दिसंबर को बिहार से सटे झारखंड के पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है.

    तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

    राज्य में तापमान में बदलाव का दौर जारी है. झारखंड का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चाईबासा का तापमान सबसे ज्यादा, जबकि गढ़वा का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड हुआ. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि और उसके बाद तीन दिनों में उतनी ही गिरावट की संभावना है.

    रांची में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना

    रांची में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है. रविवार को रांची में आंशिक रूप से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यह 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news