खाड़ी युद्ध का असर: रांची में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें

    खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. रसोई गैस की किलल्त कम नहीं हो रहा हैस लगातार लोग रसोई गैस के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लगी रहती है, आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

    खाड़ी युद्ध का असर: रांची में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें

    रांची(RANCHI): खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. रसोई गैस की किलल्त कम नहीं हो रहा है. लगातार लोग रसोई गैस के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लगी रहती है, आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

    इसी बीच झारखंड की राजधानी रांची से एक ताजा मामला सामने आया है. जहां चुटिया स्थित महादेव मंडा के पास बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आए. ये सभी ग्राहक इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी से जुड़े बताए जा रहे हैं.

    मिली जानकारी के मुताबिक, एजेंसी के बाहर 500 से अधिक लोगों की लंबी कतार लगी हुई है. हालात यह है कि कई ग्राहक सुबह करीब 3 बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इसके बावजूद अब तक गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

    ग्राहकों का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के 15 से 20 दिन बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश करने पर फोन कॉल का जवाब तक नहीं दिया जाता, ऐसी स्थिति में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news