Big Updates : जेल में बंद हेमंत सोरेन की आवाज़ बन दहाड़ेंगी कल्पना! गुरुजी से आशीर्वाद लेकर सार्वजनिक रूप से राजनीति में कदम रखने की घोषणा

    Big Updates : जेल में बंद हेमंत सोरेन की  आवाज़ बन दहाड़ेंगी कल्पना! गुरुजी से आशीर्वाद लेकर सार्वजनिक रूप से राजनीति  में कदम रखने की घोषणा

    रांची(RANCHI): पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नि कल्पना सोरेन अब सार्वजनिक रूप से राजनीतिक में कदम रखने वाली है.इसकी शुरुआत गिरिडीह से करने वाली है.गिरिडीह में सोमवार को होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस में कल्पना सोरेन शामिल होंगी.इसकी जानकारी कल्पना सोरेन ने हेमन्त सोरेन के सोशल साइट पर पोस्ट कर दी है.

    कल्पना सोरेन ने देर शाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन और अपनी सास रूपी सोरेन से  मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है.उन्होंने फ़ोटो के साथ कैप्शन लिखा है.जिसमें बताया गया कि अब वह सार्वजनिक रूप से राजनीति में कदम रख रही है.

    कल्पना सोरेन ने लिखा
    "आज अपने जन्मदिन और कल गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले आज झारखण्ड राज्य के निर्माता और झामुमो के माननीय अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया। आज ही सुबह हेमन्त जी से भी मुलाकात की। 

    मेरे पिता भारतीय सेना में थे। वह सेना से रिटायर हो चुके हैं। पिताजी ने सेना में रहकर देश के दुश्मनों का डटकर सामना किया। बचपन से ही उन्होंने मुझमें बिना डरे सच के लिए संघर्ष करना और लड़ना भी सिखाया।

    झारखण्डवासियों और झामुमो परिवार के असंख्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की मांग पर कल से मैं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर रही हूं। जब तक हेमन्त जी हम सभी के बीच नहीं आ जाते तब तक मैं उनकी आवाज बनकर आप सभी के बीच उनके विचारों को आपसे साझा करती रहूंगी, आपकी सेवा करती रहूंगी।

    विश्वास है, जैसा स्नेह और आशीर्वाद आपने अपने बेटे और भाई हेमन्त जी को दिया है, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद, मुझे यानी हेमन्त जी की जीवन संगिनी को भी देंगे। 

    जय जोहार!🏹
    जय झारखण्ड!
    हेमन्त है तो हिम्मत है!

    #झारखण्ड_झुकेगा_नहीं

    ~ कल्पना मुर्मू सोरेन"



    Related News