चारा घोटाला के तर्ज पर झारखंड के पेयजल विभाग में हुई अवैध निकासी, मामले की हो उच्चस्तरीय जांचः बाबूलाल मरांडी

    चारा घोटाला के तर्ज पर झारखंड के पेयजल विभाग में हुई अवैध निकासी, मामले की हो उच्चस्तरीय जांचः बाबूलाल मरांडी

    रांची (RANCHI): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा कटाक्ष किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के प्रथम कार्यकाल में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में वर्ष 2019 से 2024 के बीच ₹160 करोड़ की लागत से किए गए कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है. उन्होंने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट से स्पष्ट है कि चारा घोटाले की तरह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में भी विभिन्न कोषागारों से अवैध निकासी की गई है. राज्य सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और जनता के पैसे की इस लूट को रोका जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news