बिहार से देवघर में की जा रही है अवैध हथियार की तस्करी, पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार  

    बिहार से देवघर में की जा रही है अवैध हथियार की तस्करी, पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार  

    देवघर(DEOGHAR):लोकसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के प्रति देवघर पुलिस तत्पर है.असमाजिक तत्व सहित अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चारों तरफ अपनी पैनी नजर बनाई हुई है.इसी कड़ी में देवघर के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर गांव में छापेमारी कर दो देसी कट्टा, और 4 जिंदा गोली बरामद की है.

     देवघर में हो रहा है बिहार के जमुई और मुंगेर से देसी हथियार की तस्करी

     गुप्त सूचना के आधार पर देवघर के मारगोमुण्डा थाना की पुलिस ने किशनपुर गांव के रुबिया खातून पति बबलू अंसारी के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में पुलिस को पुआल में छुपा कर रखी एक थैली में दो देसी कट्टा तथा चार जिंदा गोली मिला है.महिला रुबिया खातून को अवैध हथियार रखने के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा पूछताछ में महिला ने बताया कि बिहार के जमुई और मुंगेर से देसी हथियार लाया जाता है और मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र में इसे बेचा जाता है.

     पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को जेल भेज दिया है

     फिलहाल पुलिस महिला से अन्य जानकारी लेकर गिरोह के नेटवर्क का पता लगा रही है.कड़ी पूछताछ के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है.देवघर बिहार के जमुई और बांका जिला के सटा होने के कारण अपराधियों या असामाजिक तत्व के व्यक्ति का सेफ जोन माना जाता है.दो राज्य की सीमा पड़ने के कारण यहां अवैध हथियार का कारोबार फल फूल रहा है.अब देखना होगा की पुलिस इस तरह के अवैध कारोबार पर कितना अंकुश लगाती है. 

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news