स्कूटी पर लाद कर ले जायी जा रही थी अवैध विदेशी शराब, आबकारी पुलिस ने कर लिया जब्त
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में इन दिनों अवैध विदेशी शराब की बिक्री काफी बढ़ गई है. इसके खिलाफ पुलिस भी काफी सक्रिय हो गई है. लगातार इसके खिलाफ छापेमारी की जा रही है. इसी कड़ी में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. आबकारी पुलिस की गश्ती टीम ने साकची से अवैध विदेशी शराब और एक्टिवा स्कूटी जब्त किया है.
2 पेटी शराब बरामद
आबकारी पुलिस के मुताबिक सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शाम को गश्ती के दौरान साकची थाना में शीतला मंदिर चौक के पास एक Honda Grazia स्कूटर पर लदा 2 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया. तलाशी के दौरान बोरे में रखा हुआ मकडोवेल्स व्हिस्की 750ml-11 पीस, इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की 750ml- 01 पीस, ब्लेंडर्स प्राइड 750ml- 02 पीस, रॉयल चैलेंज 750ml- 04 पीस, 8 pm व्हिस्की 750ml- 06 पीस, कुल विदेशी शराब 18.0 लीटर व Honda Grazia स्कूटर (JH05CM-7559) जब्त किया है. छापामारी दल को देखकर स्कूटर चालक भीड़ में भागने में सफल रहा. स्कूटर चालक के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+