JAMSHEDPUR: शहर में बेखौफ चल रहा गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार, कई घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडर जब्त 

    JAMSHEDPUR: शहर में बेखौफ चल रहा गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार, कई घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडर जब्त 

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर बारीडीह में अवैध एलपीजी और गैस रिफिलिंग के कारोबार का जिला प्रशासन ने उद्भेदन किया गया है. एसडीओ संदीप कुमार मीणा के नेतृत्व में एक टीम ने बारीडीह बस्ती के शांतिनगर में छापेमारी की. इस दौरान घरेलू एवं व्यावसायिक उपयोग के 159 सिलेंडर जब्त किया है. यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई. इस मामले में गैस एजेंसी के मालिक समेत दो लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    चार वाहन समेत अन्य सामान जब्त

    यह छापेमारी बारीडीही बस्ती के सुमेश कुमार और उनकी पत्नी कल्याणी के परिसर में की गई. इस दौरान एचपी का 19 किलो का भरा हुआ 23 व्यावसायिक सिलेंडर और 10 किलो खाली 23 व्यवसायिक, 19 किलो का खाली 32 व्यवसायिक सिलेंडर, 14.2 किलो का भरा हुआ 88 व्यवसायिक सिलेंडर, 14.2 किलो का 15 खाली घरेलू सिलेंडर, एचपी का एक खाली सिलेंडर, एक गैस रिफिलिंग करने वाला लोहे का पाइप, जीएसटी इनवोइस की 16 कॉपी तथा मैनुअल वितरण पंजी की कॉपी 04 समेत चार वाहन जब्त किया गया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news