साहिबगंज में धड़ल्ले से जारी है पशु तस्करी का अवैध धंधा, बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने किया बड़ा खुलासा

    साहिबगंज में धड़ल्ले से जारी है पशु तस्करी का अवैध धंधा, बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने किया बड़ा खुलासा

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रियता दिखा रही है. वहीं राधानगर थाना क्षेत्र में विशेष रूप से झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर है.इसको लेकर कई जगहों में चेकनाका बनाया गया है.दरअसल राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर हाईस्कूल के समीप स्थित चेकनाका में बुधवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बोलोरो पिकअप वैन से आठ मवेशी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

    चेकिंग के दौरान पिकअप वैन से आठ मवेशी किया गया बरामद

    जानकारी के अनुसार बोलोरो पिकअप वैन में आठ मवेशी लाद कर उधवा की ओर से सिरासिन के रास्ते पश्चिम बंगाल लेकर जा रहा था.इसी बीच चेकनाका में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बोलोरो पिकअप वैन में बेरहमी से लदे आठ मवेशी के बारे पूछताछ की. हालांकि सम्बंधित लोगों के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया.इसके बाद पुलिस ने वाहन सहित आठ मवेशी को जब्त कर लिया. पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछ ताछ कर रही है.जबकि पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना लाया है.इस संबंध में राधानगर थाना के प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी था.सभी मवेशी को राधानगर के पशुपालकों के जिम्मे में रखा गया है.फिलहाल राधानगर पुलि स मामले की छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट. गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news