IIT ISM  ने पी एच डी के नियम में किया बदलाव,जानिए क्या हुआ है परिवर्तन 

    IIT ISM  ने पी एच डी के नियम में किया बदलाव,जानिए क्या हुआ है परिवर्तन 

    धनबाद(DHANBAD): IIT ISM  ने पी एच डी करने के नियम में बदलाव किया है. इस नए नियम को सीनेट ने मंजूरी दे दी है. नई व्यवस्था के तहत अब कोई फुल टाइम रिसर्च स्कॉलर पढ़ाई के दौरान अगर कहीं नौकरी ज्वाइन करते हैं तो इसकी सूचना संस्थान को देनी होगी. नौकरी लगने के बाद पीएचडी करने वाले छात्र सूचना देकर अपना फुल टाइम रजिस्ट्रेशन को पार्ट टाइम में बदलवा सकते हैं, लेकिन नौकरी ज्वाइन करने वाले संस्थान से पार्ट टाइम पीएचडी करने के लिए एनओसी देनी होगी. अगर बिना सूचना के नौकरी करेंगे तो उनका पीएचडी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा. इससे संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. पीएचडी कर रहे रिसर्च स्कॉलर को प्रत्येक सेमेस्टर में न्यूनतम 6.5 सीजीपीए ग्रेड प्वाइंट लाना होगा. इससे कम ग्रेड प्वाइंट लाने पर असफल माने जाएंगे. छात्र को फिर से उस सेमेस्टर की परीक्षा देनी होगी. सेमेस्टर फोर तक सुधार का एक ही मौका मिलेगा.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news