चार सितारा होटल का आनंद लेना है तो आइए देवघर,मैस्टिफ सेलेक्ट मेधा प्लाजा नामक होटल का संताल परगना डीआईजी और देवघर एसपी ने किया उद्घाटन

    चार सितारा होटल का आनंद लेना है तो आइए देवघर,मैस्टिफ सेलेक्ट मेधा प्लाजा नामक होटल का संताल परगना डीआईजी और देवघर एसपी ने किया उद्घाटन

    देवघर(DEOGHAR):देवघर में आज से चार सितारा होटल मैस्टिफ सेलेक्ट मेधा प्लाजा नामक होटल शुरू हो गया है.देवघर सारवां रोड स्थित डॉ संजय कुमार के हॉस्पिटल के समीप होटल आज से शुरू हुआ है.होटल का उदघाटन संताल परगना के डीआईजी संजीव कुमार, भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद, देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खरवार, बांका एसपी सत्यप्रकाश एवं गणमान्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर होटल का विधिवत उदघाटन किया.

    होटल रूम का यह टैरिफ है और ये सुविधाएं मिलेगी

    होटल के मालिक प्रसिद्ध चिकित्सक संजय कुमार ने बताया कि यहाँ वह सभी सुविधाएं मुहैया की जाएगी जो एक विश्व स्तर के होटलों में दी जाती है.इन्होंने बताया कि यहाँ स्वास्थ और पर्यावरण को ध्यान में रखकर होटल का निर्माण कराया गया है.फिलहाल 26 रूम इस होटल में हक़ जिसमे सुप्रीम कैटिगरी वाला का रेट 3500,डीलक्स रूम 4000,प्रीमियम रूम 5000 आउट सूइट्स 6500 की दर पर मिलेगी,इसके अलावा जीएसटी अलग से लगेगा.वहीं साथ ब्रेकफास्ट कंपलसरी दी जाएगी.होटल में स्विमिंग पूल, प्राइवेट डाइनिंग लॉन्ग, रेस्टॉरेंट भी है.डॉ संजय ने बताया कि आने वाले दिनों में कई रुम का निर्माण कराया जाएगा इसके अलावा बैंक्वेट हॉल,रूफटॉप रेस्टॉरेंट भी खोला जाएगा.उदघाटन के मौके पर पहुँचने वाले सभी उदघाटन कर्ताओं ने इस होटल की खूबसूरती, हॉस्पिटैलिटी और खाना की खूब तारीफ की है.

    रिपोर्ट;रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news