धनतेरस में वाहन घर लाना चाहते हैं तो चेक करते रहें बुकिंग स्टेटस,ऐसा क्यों जानिए 

    धनतेरस में वाहन घर लाना चाहते हैं तो चेक करते रहें बुकिंग स्टेटस,ऐसा क्यों जानिए 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में धनतेरस और दिवाली में अगर आप अपने घर वाहन लाना चाहते हैं ,तो अपना बुकिंग स्टेटस चेक करते रहें. धनबाद के लोगों के डिमांड के अनुसार विभिन्न गाड़ियों की निर्माता कंपनियां डिमांड पूरी नहीं कर पा रही हैं. कीमती गाड़ियां तो कुछ हद तक उपलब्ध हैं लेकिन लोअर सेगमेंट की अधिकतर पसंदीदा गाड़ियां आउट ऑफ स्टॉक है. बुकिंग इतनी अधिक है कि धनतेरस, दिवाली को डिलीवरी आपको मिल जाए ,इसकी कोई गारंटी नहीं है .अधिकतर कारों का वेटिंग 3 महीने या उससे अधिक का हो गया है. कुछ गाड़ियां तो बुक हुई जरूर हैं लेकिन डिलीवरी में अधिक वक्त लग सकता है. संचालकों की मानें तो गाड़ियों की डिलीवरी कम होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. धनतेरस और दिवाली में प्रायः हर साल ही गाड़ी खरीदने वालों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इस साल डिमांड कुछ ज्यादा है. दिवाली धनतेरस के लिए तो कई गाड़ियों के लिए बुकिंग बंद कर दी गई है, जिन की बुकिंग बंद की गई है उनमें अर्टिगा, स्विफ्ट डिजायर,  क्रेटा स्कॉर्पियो क्लासिक,सहित अन्य गाड़ियों के नाम गिनाए जा रहे हैं.  कई शोरूम मालिक तो अब धनतेरस में डिलीवरी की बुकिंग भी नहीं ले रहे हैं. आपको बता दें कि धनबाद में पब्लिक ट्रांसपोर्ट  की खस्ताहाल की वजह से भी लोगों को अपनी वाहन का उपयोग करना मजबूरी हो जाती है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट  के नाम पर धनबाद में सिर्फ ऑटो और टोटो ही हैं. ऑटो ,टोटो वालों के नखरे इतने अधिक है कि पब्लिक उनके साथ एडजस्ट नहीं कर पाती. अभी धनबाद में  इलेक्ट्रिक वाहन चलाने के लिए सर्वे का काम शुरू हुआ है. लगभग 200 वाहनों को उतारने की योजना है लेकिन यह योजना जमीन पर उतरेगी या नहीं अभी कुछ कहना जल्द वाजी होगी.और उतरेगी तो क्या इसका भी हाल सिटी बसों की तरह नहीं होगा ,इसकी क्या गारंटी है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news