अगर खाद्य आपूर्ति में हो कोई भी समस्या, तो उठाएं आवाज, हम करेंगे सामाधान, जानिए किसने कही यह बात 

    लोहरदगा (LOHARDAGA) :  झारखंड के राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी सोमवार को नया नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम मुखियाजनों के साथ संवाद और जनसुनवाई में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. अपने संवोधन में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण अपनी जनता को खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत दिये गये अधिकारों को अपनी जनता तक पहुंचाएं, उन्हें उनका हक दिलाएं. अगर राशन कार्डधारी को कम अनाज मिल रहा है, मध्याह्न भोजन में मेनू के अनुसार बच्चों को अनाज नहीं मिल रहा है या इस अधिनियम अंतर्गत आनेवाले किसी भी सेवा में कोई कमी हो रही है तो इसके खिलाफ आवाज उठाएं. 

    आयोग को करें सूचित, की जाएगी कार्रवाई 

    चौधरी ने कहा कि पंचायत स्तर पर विभिन्न पदों पर जनप्रतिनिधियों को चुनाव हुआ है. ऐसे में मुखिया का कर्तव्य बनता है कि वे अपने क्षेत्र में आनेवाली समस्याओं का निवारण करें. अगर अनुपालन नहीं हो रहा है तो अपने जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास लिखित रूप से शिकायत करें. उस स्तर पर कार्रवाई नहीं होती है तो सीधे राज्य आयोग को लिखें, कार्रवाई अवश्य होगी.

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो



    Related News