15 दिनों में केंद्र ने बकाया नहीं लौटाया तो झारखंड से एक तगाड़ी भी कोयला नहीं निकलने देंगे: JMM

    15 दिनों में केंद्र ने बकाया नहीं लौटाया तो झारखंड से एक तगाड़ी भी कोयला नहीं  निकलने देंगे: JMM

    रांची(RANCHI): झारखण्ड का केंद्र सरकार पर बकाया पैसे को लेकर विवाद रुकने का नाम नहीं लिया जा रहा है.अब झामुमो ने आर पार की लड़ाई लड़ने की बात कही है.साथ ही चुनौती दी है कि झारखंड से एक तगाड़ी भी कोयला उठने नहीं देंगे.अब दूसरे तरीके से लड़ने को तैयार है.  

    कोयला मंत्री झारखण्ड पहुँच कर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और राज्य का बकाया पैसा वापस करने की बात कही. लेकिन जब सदन में बकाया पैसा का सवाल पप्पू यादव ने उठाया सवाल सदन में किया कि झारखंड का बकाया पैसा कब लौटाइएगा. इसपर लोकसभा में जवाब दिया कि कोई पैसा बकाया नहीं है.तथ्य को छुपा कर कोल के पैसे का जिक्र नहीं किया गया.

    इसपर झामुमो ने कहा कि नाटक करना केंद्र सरकार को बंद करना होगा. कोयला हमारा जमीं हमारी और मर्जी किसी की नहीं चलने दिया जायेगा. पहले भी कहा था अब आदेश जारी किया है भू और राजस्वव  विभाग के द्वारा साफ़ किया गया है कि 15 दिनों में अगर इसपर कॉल इंडिया जवाब नहीं देता तो झारखंड से कोयला निकलने नहीं देंगे.

    झारखंड का कोयला और इसका नुकसान झारखण्ड की जनता झेले विस्थापन यहाँ के लोगों का होगा बीमारी हम झेले और आप मज़ा मारने का काम करेंगे. ऐसा अब नहीं चलने वाला है. पहले चुनाव में पटकनी दिया और अब रॉयल्टी का पैसा के लिए भी लड़ाई लड़ने को तैयार है.यह झुकने वाली सरकार नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news