कोल्हान जंगल में फिर हुआ आईईडी विस्फोट, चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल

    कोल्हान जंगल में फिर हुआ आईईडी विस्फोट, चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल

    चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में एक बार फिर आईईडी विस्फोट की घटना हुई है. बताया जा रहा कि आईडी की चपेट में  आने से एक ग्रामीण घायल हो गया है. गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोयपाईससांग के पास की यह घटना है. घायल ग्रामीण मधु तैसुम गोईलकेरा थानाक्षेत्र के बरायबीर गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि यह ग्रामीण अपने तीन अन्य साथियों के साथ जंगल में लकड़ी चुनने गया था. इस दौरान उसका साईकिल का चक्का बोयपाईससांग के पास नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर प्लांट किये गये आईईडी बम के ऊपर पड़ गया. जिससे विस्फोट होने पर वह घायल हो गया. घायल अवस्था में यह ग्रामीण पास के हाथीबुरु कैम्प पहुंचा.जहां सुरक्षा बलों ने उसका प्राथमिक इलाज किया. उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिये अनुमण्डल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया है.

     रिपोर्ट: संतोष वर्मा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news