ICSE RESULTS: इस साल के रिजल्ट में क्या है खास, जानिए इस रिपोर्ट में  

    ICSE RESULTS: इस साल के रिजल्ट में क्या है खास, जानिए इस रिपोर्ट में

    धनबाद(DHANBAD): ICSE 10वीं और  12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी आ गए है.  साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में भी  बेटों को  पछाड़कर बेटियां टॉपर सूची में नाम दर्ज कराई है.  बेटियों का रिजल्ट अच्छा हो रहा है. इस साल तो धनबाद की बेटियों ने कमाल कर दिया है.  10वीं और 12वीं के  तीन संकायों में  टॉप 3 में 14 बच्चे  रहे, इनमें से 10 छात्राएं है. वहीं, वर्ष 2022 की तुलना में इस वर्ष 2023 में टॉपर  की संख्या भी बढ़ गई है.  2022 में 10वीं के जिला टॉप टेन  में 25 छात्र -छात्राएं जगह पाने में कामयाब रहे थे.  जबकि इस बार 2023 में 32 बच्चे टॉप टेन की सूची में शामिल है.  2022 में प्रथम टॉपर केवल एक छात्र था, वहीं इस वर्ष प्रथम टॉपर दो छात्र रहे है.  टॉपर  कहते है कि   सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई करने का उन्हें अच्छा लाभ मिला है. आज हर आदमी के पास मोबाइल है, मोबाइल ने  उम्र के  बंधन को तोड़ दिया है.  छात्र-छात्राएं भी तेजी से मोबाइल चला रहे है. 

    बच्चो ने कहा -सोशल मीडिया से दूरी आया काम 

    मोबाइल के जरिए बच्चे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं लेकिन रविवार को आईसीएसई के परीक्षा परिणाम में बाजी मारने वालों ने कहा  कि उन्होंने बोर्ड एग्जाम के कारण सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी.  सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अच्छे रिजल्ट पाए.  12वीं की साइंस में 96.75 अंक लाकर धनबाद कार्मेल स्कूल की छात्रा अतिया धनबाद जिला टॉपर बनी है.  बारहवीं कॉमर्स की बात करें तो लोयला तालडांगा  की छात्रा कुमारी अपूर्वा 97% अंक लाकर धनबाद की टॉपर बनी है.  वही आर्ट्स में कार्मेल स्कूल ,धनबाद की छात्रा खुशी 96.75 अंक लाकर जिला टॉपर बनी है.  रविवार दोपहर के बाद रिजल्ट निकलने के बाद स्कूल में छात्र- छात्राओं ने शिक्षकों के संग खुशियां मनाई.  जानकारों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की संख्या अधिक है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News