IAS पूजा सिंघल को भेजा गया पुराना ठिकाना, रिम्स के पेईंग वार्ड में चल रहा था इलाज

    IAS पूजा सिंघल को भेजा गया पुराना ठिकाना, रिम्स के पेईंग वार्ड में चल रहा था इलाज

    रांची(RANCHI): ईडी की गिरफ्त में चल रही निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया है. पिछले कई महीने से वह मेडिकल ग्राउंड पर रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती थी. पूजा सिंघल को माइग्रेन और इन्फेक्शन की समस्या थी. मेडिकल बोर्ड ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया. रविवार को रिम्स प्रबंधन ने उनकी सेहत में सुधार को लेकर होटवार शिफ्ट करवा दिया. राज्य के खूंटी में मनरेगा घोटाले, मनी लाउंड्रिंग और अवैध खनन घोटाले के आरोप में आईएएस पूजा सिंघल प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में हैं. इस साल 6 मई को इनके आवास समेत 25 से अधिक ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. छापेमारी में 19.31 करोड़ रुपये नगद बरामद किये गए थे. ईडी ने मनरेगा घोटाले में आईएएस पूजा सिंघल और अन्य के खिलाफ ईडी के विशेष न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news