नहीं थम रही IAS विनय चौबे की मुश्किलें! पत्नी के बाद ACB आज साली से भी करेगी पूछताछ

    नहीं थम रही IAS विनय चौबे की मुश्किलें! पत्नी के बाद ACB आज साली से भी करेगी पूछताछ

    रांची (RANCHI): निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की साली प्रियंका त्रिवेदी से एसीबी आज 4 दिसंबर को पूछताछ करेगी. इससे एक दिन पहले, यानी 3 दिसंबर, एसीबी की टीम ने विनय चौबे की पत्नी से उनके घर पर जाकर जानकारी ली थी. एसीबी ने 24 नवंबर को विनय चौबे के खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज की थी. इस केस में उनके कई रिश्तेदारों और करीबी दोस्त विनय सिंह समेत कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है. सभी पर भ्रष्टाचार और गलत तरीके से बड़ी संपत्ति जुटाने का आरोप है.

    एफआईआर में विनय चौबे के साथ उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, उनके करीबी मित्र और कथित रूप से अवैध निवेश करने वाले विनय सिंह, उनकी पत्नी संचिता सिंह, विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, साली प्रियंका त्रिवेदी और ससुर एस.एन. त्रिवेदी को भी नामजद किया गया है. शिकायत में करोड़ों रुपये की हेराफेरी, फर्जी लेन–देन और परिवार व कर्मचारियों के जरिए अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया गया है. वहीं, विनय चौबे और विनय सिंह पहले से ही शराब और जमीन घोटाले के मामलों में जेल में बंद हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news