टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आप कितने भी ऊपर पहुँच जाए मगर आपका संस्कार आपके साथ हमेशा रहना चाहिए. आपका अच्छा व्यवहार और उसकी नम्रता ही आपको आगे लेकर जाएगी. लोग आपको आपके अच्छे कर्मों की वजह से ही याद रखेंगे. एक ऐसा ही बेमिसाल नजारा पलामू में देखने को मिला जहां आईएएस आंजनेयुलू दोड्डे ने छोटे पद पर कार्यरत कर्मचारी के पांव छूकर लोगों को भावुक कर दिया.
अनुसेवकों को शॉल ओढ़ाकर किया समानित
पलामू जिले से ट्रांसफर होने के बाद जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय मविन उपायुक्त पदभार देने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पदभार देने के बाद कार्यालय के दफ्तर में मौजूद तीन अनुसेवकों को शॉल ओढ़ाकर समानित किया. इतना ही नहीं इसके बाद अधिकारी ने पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग तो पहले चौक गए जिसके बाद उनकी इस दरियादिली की सभी तारीफ कर रहे है.
मेरे पिता भी अनुसेवक के पद पर थे- आईएएस
इस दौरान आईएएस अधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा कि मेरे पिता भी अनुसेवक के पद पर नौकरी करते थे , वहीं कहा की कार्य के दौरान कई बार उन्हें बात भी सुनना पड़ता है. साथ ही आपको बता दें आंजनेयुलू दोड्डे 2011 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस हैं और झारखंड सरकार ने पिछले दिनों पलामू जिला उपायुक्त से दुमका उपायुक्त के रूप में पदस्थापित किया है.
रिपोर्ट: समीर
Thenewspost - Jharkhand
4+


