ED की कार्रवाई के बाद अब सरकार का एक्शन, IAS छवि रंजन को किया सस्पेंड

    ED की कार्रवाई के बाद अब सरकार का एक्शन, IAS छवि रंजन को किया सस्पेंड

    रांची(RANCHI): झारखंड के समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन की गिरफ़्तारी के बाद अब सरकार ने उन्हे निलंबित कर दिया है.बता दे कि ईडी ने गुरुवार को जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जिसके बाद अब सरकार की ओर से कार्रवाई करते हुए सरकार के अवर सचिव ने निलंबित करने का अधिसूचना जारी कर दिया है. इसकी प्रतिलिपि गृह मंत्रालय, प्रवर्तन निदेशालय के अलावा झारखंड के सभी विभागों को भेजा गया है. 

    मालूम को ही जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी छवि रंजन को शुक्रवार को ED की विशेष अदालत में पेश किया गया था. पेशी के बाद ईडी की ओर से छवि को 10 दिनों की रिमांड की मांग की गई. लेकिन कोर्ट ने फैसला नहीं सुनाया था जिसके बाद उन्हें शुक्रवार की रात होटवार जेल में बिताना पड़ा. छवि रंजन को गुरुवार को जमीन घोटाला मामले में ED ने गिरफ्तार किया था.

    बता दे कि ईडी अभी कई कड़ी जोड़ना है. इसे देखते हुए अब रिमांड पर लेकर एक कड़ी पूछताछ की जाएगी. इस पूछताछ में कई लोगों के नाम और नए खुलासे सामने आएंगे. जिस तरह से जमीन की हेरा फेरी रांची में की गई है. इसमें एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा था. अब इस पूरे खेल में पर्दे के पीछे से जो लोग शामिल है. उनका नकाब भी उतारने की कोशिश में है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news