पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, गर्भवती पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

    रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह गांव में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है.

    पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, गर्भवती पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

    रांची (RANCHI): जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह गांव में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है.

    जानकारी के अनुसार, जिंतू पंचायत के लुपुंगडीह गांव निवासी चितरंजन मुंडा का अपनी पत्नी गांगी देवी के साथ अक्सर विवाद होता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी शराब का आदी था, जिसके कारण घर में आए दिन झगड़े होते रहते थे.

    सोमवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठी. गुस्से में आकर चितरंजन मुंडा ने लोहे की रॉड उठाई और अपनी पत्नी पर लगातार हमला कर दिया. गंभीर चोटों के कारण गांगी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

    इस घटना को और भी भयावह बनाता है यह तथ्य कि मृतका पांच छोटे बच्चों की मां थी और वह गर्भवती भी थी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि परिवार में चीख-पुकार मच गई.

    सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की. साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से खून सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

    इस मामले में थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news