बीच सड़क पति-पत्नी और वो करने लगे हाई वोल्टेज ड्रामा,फिर क्या हुआ पढ़े

    बीच सड़क पति-पत्नी और वो करने लगे हाई वोल्टेज ड्रामा,फिर क्या हुआ पढ़े

    धनबाद(DHANBAD):सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर बिजली ऑफिस के समीप मंगलवार को पति-पत्नी और एक युवक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीच सड़क एक महिला द्वारा युवक की पिटाई किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सदर थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया.

    पढ़े महिला ने क्या कहा 

    महिला ने बताया कि युवक उसे आपत्तिजनक स्थान पर ले जाने की बात कह रहा था और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा, जिससे आक्रोशित होकर उसने युवक का विरोध किया.वहीं युवक ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों के बीच आपसी सहमति से बातचीत और मिलना-जुलना हुआ था.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

    फिलहाल सदर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई है और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news