देवघर : सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने किया समाहरणालय का घेराव, जानिए वजह

    देवघर : सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने किया समाहरणालय का घेराव, जानिए वजह

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर के सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने ढोल नगाड़ों के साथ शुक्रवार को समाहरणालय का घेराव किया. कई संगठनों के बैनर तले मजदूरों द्वारा अपने मजदूर नेता के साथ  समाहरणालय का घेराव कर धरना दिया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई. धरना प्रदर्शन के माध्यम से देवघर में पिछले 3 साल में हुए मनरेगा के कार्यों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई.

    करोड़ों रुपया का मनरेगा घोटाला 

    मजदूर नेता और सामाजिक कार्यकर्ता कुमार विनोद ने आरोप लगाया है कि जिला में करोड़ों रुपया का मनरेगा घोटाला हुआ है. यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि जिला में अधिकारियों की मिली भगत से मनरेगा एक्ट का जमकर उल्लंघन किया गया है. बिना काम और मजदूरों को काम दिए सरकारी राशि की बंदरबांट की गई है. सीबीआई जांच की मांग का आवेदन इनके द्वारा जिला उपायुक्त से लेकर झारखंड के मुख्य सचिव तक दिया गया था. लेकिन कहीं से कोई उचित कार्रवाई होता न देख आज समाहरणालय का घेराव और धरना प्रदर्शन किया गया.

    रिपोर्ट: रितुराज सिंह, देवघर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news