धनबाद(DHANBAD): धनबाद के लोदना में भारी बवाल हो गया है. आउटसोर्सिंग कंपनी देवप्रभा परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की गई है. वाहनों में आग लगा दी गई है .आउटसोर्सिंग परिसर को ग्रामीणों ने घेर रखा है. सिंदरी अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. स्थिति पर काबू पाने का पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. सूचना के मुताबिक सूरज माली नमक युवक की हॉल पैक से कुचलकर मौत हो गई. उसके बाद स्थिति बिगड़ी. आरोप के मुताबिक हॉल पैक से कुचले जाने के बाद शव को लोग उठा कर ले जा रहे थे. लेकिन ग्रामीणों ने जब देखा तो हंगामा शुरू हुआ और देखते-देखते बात बिगड़ गई.
रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


