LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं होगा कोई फायदा, समझिये क्यों

    LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं होगा कोई फायदा, समझिये क्यों

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश में महंगाई की मार झेल रही जनता को सितंबर महीने के पहले दिन बड़ी राहत मिली है. आज से गैस सिलेंडर (LPG Cylinders) के दामों में भारी कटौती की गई है. हालांकि यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है. वहीं, घरेलू (14.2 किलो) वाला एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिलेगा.

    आज से देश की राजधानी दिल्ली में 1 इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये सस्ता मिलेगा. वहीं, देश के लगभग हर कोने में दाम कम हुई है.

    ये भी देखें:

    कैबिनेट मीटिंग : झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, जानिए विश्वास प्रस्ताव की चर्चा क्यों हुई तेज

    राज्यों में अब कितने में मिलेगा सिलेंडर

    देश की राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1885 रुपये हो गई है आज से पहले यह सिलेंडर दिल्ली में  1976.50 में मिलता था. वहीं, कोलकाता में अब कीमतें घटकर 1995.5 रुपये रह गई है. जबकि पहले यह 2095 रुपये थी. मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1844 रुपये हो गई है.

    घरेलू सिलेंडर के रेट

    वहीं, बात अगर घरेलू सिलेंडर की कीमतों की करे तो सरकार ने फिलहाल इस पर कोई राहत नहीं दी है. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में लगभग पिछले 2 महीने से कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू इंडेन सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1053 रुपये होगी, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052 और चेन्नई में 1068 रुपये होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news