कैसे रुकेगा जिस्मफरोशी का धंधा!अब रिहायसी इलाके में चल रहा Sex रैकेट, छह लड़किया गिरफ्तार

    कैसे रुकेगा जिस्मफरोशी का धंधा!अब रिहायसी इलाके में चल रहा Sex रैकेट, छह लड़किया गिरफ्तार

    RANCHI( रांची): राजधानी रांची में देह व्यापार का धंधा लगातार जारी है. अब रिहाइसी इलाकों में भी सेक्स रैकेट जोर-जोर से चल रहा है. पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के होटल मौर्य में छापेमारी कर छह लड़कियों को हिरासत में लिया है. सभी को हिरासत में लेकर अरगोड़ा थाना ले गई है.

    छापेमारी में छह लड़कियों को पकड़ा गया है. सभी बंगाल की रहने वाली है. हटिया DSP पीके मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में देह व्यपार का धंधा चल रहा है. जिसके आधार पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में होटल मौर्या से छह लड़कियों को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में जिस्मफरोशी का धंधा नहीं चलने दिया जाएगा.

    बता दें कि इससे पहले भी रांची के स्टेशन रोड समेत अन्य जगज से करीब 60 लड़कियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने सख्त आदेश दिया है कि रांची को गलत काम से हर हालत में बचाया जाएगा. उन्होंने सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर गलत काम उनके क्षेत्र में नहीं चलने दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news