झारखंड में कैसे अपराधियों पर लगेगा लगाम, कहीं खराब हो जाती है पुलिस की गाड़ी,कैदी के साथ धक्का लगाते दिखे पुलिस कर्मी,देखिए वीडियो    

    झारखंड में कैसे अपराधियों पर लगेगा लगाम, कहीं खराब हो जाती है पुलिस की गाड़ी,कैदी के साथ धक्का लगाते दिखे पुलिस कर्मी,देखिए वीडियो    

    सरायकेला(SARAIKELA):  झारखंड पुलिस को लेकर कई बार सवाल खड़े होते है. कभी दरोगा तो कभी अधिकारी सवालों के घेरे में रहते है. लेकिन एक सवाल सरकार पर खड़ा होता है.पुलिस के पास संसाधन कम है.अधिकतर थाना में 15 साल से पुरानी गाड़ी है. पुरानी गाड़ी होने के वजह से आय दिन जीप खराब होती रहती है.धक्का दे दे कर चलाने को मजबूर है. एक वीडियो मुख्यमंत्री के गृह जिला से सामने आया है. जिसमें पुलिस की गाड़ी को कैदी धक्का देते हुए दिख रहे है. बताया जा रहा है कि यह कोई नया मामला नहीं है.  इससे पहले भी  पुलिस जीप खराब होने के कारण शराब तस्कर पुलिस की कस्टडी से भाग भी गया था.                  

    बता दे कि पुलिस एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर थाना ले आई. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेजाना था. लेकिन जब गाड़ी को स्टाटर्ट कर रहे थे तो गाड़ी चालू ही नहीं हुई. बाद में पुलिस कर्मी और कैदी ने साथ मिल कर पुलिस जीप को धक्का दे कर स्टाटर्ट किया. यह मामला चांडिल थाना से सामने आया है. चांडिल पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में  एक युवक को शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया था.  

    कुछ दिनो पहले भी चांडिल थाना पुलिस एक शराब कारोबारी हिरासत में लेकर थाना पहुंची थी. मेडिकल जांच के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही थी. ड्राइवर जीप में बैठ कर  स्टार्ट करने की कोशिस कर था.  पुलिस की जीप चालू नही हुई, और शराब का कारोबारी भागने में सफल हो गया.इस मामले में भी अब तक आरोपी को दोबारा गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

    रिपोर्ट: बिरेन्द्र मण्डल     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news