खूंटी SDM रियाज कब तक रहेंगे निलंबित, जानिये कार्मिक विभाग की क्या है तैयारी

    खूंटी SDM रियाज कब तक रहेंगे निलंबित, जानिये कार्मिक विभाग की क्या है तैयारी

    रांची (RANCHI): खूंटी के एसडीएम सैयद रियाज अहमद को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 जुलाई को उनके पद से निलंबित कर दिया था. इसकी वजह थी उनपर दर्ज FIR, जिसमें आईआईटी की एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्हें जेल भेज दिया गया था. 16 जुलाई को उन्हें खूंटी की निचली अदालत ( Khunti Court ) से जमानत मिल गयी थी. अब IAS अधिकारियों के बीच चर्चा चल रही है कि उन्हें निलंबन मुक्त कब किया जाएगा.

    दूसरी ओर खबर है कि रियाज अहमद का निलंबन जल्द निरस्त होगा और उन्हें बहाल किया जाएगा. कार्मिक विभाग इस संबंध में रिव्यू कमेटी के समक्ष मामला रखने जा रहा है. सीएस की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में कार्मिक सचिव, प्रधान सचिव रैंक के एक अधिकारी शामिल होंगे. जिसमें रियाज के निलंबित रखने या निलंबन मुक्त करने पर निर्णय लिया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार सैयद रियाज अहमद ने इस संबंध में कार्मिक सचिव के समक्ष भी अपना पक्ष रखा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news