उन्हें क्या मालूम था कि तालाब ही बन जाएगा काल, जानिए कैसे डूब  मरे दो किशोर 

    उन्हें क्या मालूम था कि तालाब ही बन जाएगा काल, जानिए कैसे डूब  मरे दो किशोर

    धनबाद(DHANBAD) | दोनों किशोर खुशी-खुशी घर से तालाब में नहाने को गए थे.  उन्हें क्या मालूम कि रविवार उनकी  जिंदगी का अंतिम दिन होगा.  परिवार वाले भी क्या जानते थे कि आज के बाद अब वह करण और नयन को नहीं बुला  पाएंगे.  रविवार का दिन परिवार के लिए काला दिन साबित होगा.  हुआ यूं कि आज लगभग 11 बजे  करण मंडल और नयन मंडल स्नान करने के लिए तालाब गए.  दोनों गुनघसा  के निवासी थे.  स्नान करने के दौरान दोनों तालाब में डूब गए. निकलने का जितना  प्रयास किए,डूबता चले गए.   

    महिलाएं हल्ला करने लगी तो लोगो ने निकला 

    वहां कुछ महिलाएं स्नान कर रही थी.  उनकी चिल्लाहट सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को तालाब से बाहर निकला.  फिर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक दोनों के प्राण पखेरू उड़ चुके थे.  दोनों की लाश घर पहुंची ,उसके बाद तो कोहराम मच गया.  परिवार का रो रो कर बुरा हाल है.  करण मंडल इस साल आठवीं की परीक्षा दी थी जबकि नयन मंडल दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी.  लेकिन नियति  को यह मंजूर नहीं था कि वह आगे पढ़ाई कर सकें और आज उनकी जीवन लीला खत्म हो गई. 

     धनबाद से संतोष की रिपोर्ट



    Related News