Dhullu Mahato और  Sanjiv Singh की लड़ाई कैसे दवा तक आई, कौन क्या बोल रहा

    Dhullu Mahato और  Sanjiv Singh की लड़ाई कैसे दवा तक आई, कौन क्या बोल रहा

    धनबाद(DHANBAD): सांसद ढुल्लू  महतो ने बुधवार को कहा कि मेरा "ब्लड प्रेशर" ठीक है.  अब आप लोग पता कर लीजिए की किसको किस बीमारी की दवा चल रही है.  मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और जनता की सेवा में लगा हुआ हूं, उन्होंने दावे के साथ कहा कि धनबाद का विकास ही उनका लक्ष्य है और वह जो कहते हैं, वह करते हैं.  कई काम कर चुके हैं, बचे  कामों को आगे पूरा करके रहेंगे।  अगर झारखंड सरकार जमीन उपलब्ध करा दे तो 6 महीने में एयरपोर्ट का काम शुरू करा  सकते है.  इसके लिए वह केंद्र सरकार के संपर्क में हैं, लेकिन राज्य सरकार जमीन दे तब न.  

    अब आप सोच रहे होंगे कि "ब्लड प्रेशर" की बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैसे आ गई? दरअसल, निगम चुनाव प्रचार में  भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह ढुल्लू महतो के निशाने पर हैं.  वह लगातार माफिया को भगाने की बात कह रहे हैं.  कह रहे हैं कि अब माफियागिरी नहीं चलेगी।  उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा एक परिवार वर्षों से राजनीति में है, लेकिन उसकी एक भी उपलब्धि कोई गिना  नहीं सकता है.  यह बात भी उन्होंने संजीव सिंह के लिए ही ईशारो में कही.  

    दरअसल, ढुल्लू महतो द्वारा माफिया -माफिया कहने  के बाद संजीव सिंह ने सांसद  का बिना नाम लिए कहा था कि --मेरे जेल से बाहर आने और चुनाव लड़ने से कुछ लोगों का "ब्लड प्रेशर" बढ़ गया है.  ऐसे लोगों को डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाना चाहिए।  इसी बात को लेकर  बुधवार को सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि मैं तो दवा  नहीं खाता, मुझे कोई बीमारी भी नहीं है.  पेट में दर्द की शिकायत रहती है, जिसका इलाज चल रहा है.  दरअसल, धनबाद में  निगम चुनाव प्रचार  पूरे उफान पर है.  आरोप -प्रत्यारोप का  सिलसिला तेज है.  संजीव सिंह भाजपा से बागी बनाकर चुनाव लड़ रहे है. बागी तो और हैं लेकिन सांसद के निशाने पर संजीव सिंह ही हैं. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News