दुमका बस स्टैंड के सामने घंटो हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, युवाओं की टोली ने 4 घंटे रोड किया जाम 

    दुमका बस स्टैंड के सामने घंटो हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, युवाओं की टोली ने 4 घंटे रोड किया जाम 

    दुमका (DUMKA) : दुमका बस पड़ाव के सामने घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा.  युवाओं की टोली ने लगभग 4 घंटे तक रोड जाम रखा. युवाओं को समझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वजह रही बस कर्मियों द्वारा आनंद हांसदा के साथ बेरहमी से मार पीट.

    जानिए क्या है पूरा मामला 

    दरअसल विवाद की शुरुवात 15 अगस्त की शाम में हुई थी. आनंद अपने जीजा के साथ बाइक से बाजार जा रहा था. बस स्टैंड के सामने ओम ट्रेवल्स नामक एक बस बीच सड़क पर खड़ी थी जबकि कुछ लड़के बस के आगे खड़े होकर चालक के साथ बहस कर रहे थे. कहा जा रहा है कि बहस करने वाले लड़के की बाइक में बस से ठोकर लग गयी थी. आनंद बाइक के साथ बस के पीछे सड़क जाम समाप्त होने का इंतजार कर रहा था. इंतजार के क्रम में उसने बस चालक को बस किनारे लगाने को कहा. इतने में ही बस से कुछ कर्मी उतरे और आनंद को बेरहमी से पीटने लगा. आनंद के जीजा मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन कोई सामने नहीं आया. जीजा मदद की आस में नगर थाना पहुचे लेकिन . वहां से भी उसे समय पर मदद नहीं मिला. युवाओं ने नगर थाना पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. युवाओं का आरोप है कि जब आनंद लिखित शिकायत देने थाना पहुचा तो उसे दूसरे दिन आने को कहा गया. जब दूसरे दिन पहुचा तो पिटाई करने वालों का नाम पता के साथ आने को कहा है.

    चार घंटों तक स्टैंड रहा जाम 

    थाना की इस लापरवाही के कारण आज गुरुवार को युवाओं के सब्र का बांध टूट गया. काफी संख्या में युवा पीड़ित आनंद के साथ बस पड़ाव पहुचा और बस स्टैंड के सामने रोड जाम कर दिया. लगभग 4 घंटों तक बस स्टैंड से वाहनों का आवागमन बाधित रहा. 

    सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अरविंद कुमार दल बल के साथ बस स्टैंड पहुँचे. युवाओं को समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. अंत मे लिखित शिकायत के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाई का भरोशा दिया गया. आक्रोशित लोगों का कहना है कि पुलिस 12 घंटे के भीतर दोषियों को चिन्हित कर कार्यवाई करे साथ ही नगर थाना के लापरवाह पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ भी कार्यवाई सुनिश्चित हो अन्यथा सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा.पीड़ित द्वारा नगर थाना पहुच कर आवेदन दिया गया. तब जाकर आवागमन सामान्य हो पाया.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news