धनबाद में लोमहर्षक घटना : पति ने ही कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस पहुंची तो क्या हुआ, पढ़िए !

    धनबाद में लोमहर्षक घटना : पति ने ही कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस पहुंची तो क्या हुआ, पढ़िए !

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद में कथित रूप से पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी है. यह मामला सुदामडीह थाना क्षेत्र से सामने आया है. पांडे बस्ती गुलगुलिया पट्टी की यह घटना है. लोगों ने सोमवार की सुबह महिला की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी पति उमेश गुलगुलिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

    दोनों की शादी 15 साल पहले होने की बात कही जा रही है. उनका कोई संतान नहीं था. पड़ोस के ही एक बच्चे को गोद लिया था. आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह काम से घर लौटा लेकिन पत्नी सोनिया घर पर नहीं थी. करीब 10 बजे पत्नी लौटी तो उसने गुस्से में उसकी पिटाई कर दी. उसके बाद दोनों खाना खाकर सो गए. जब उसकी नींद सुबह खुली तो उसने देखा पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई है.

    मृतक के परिजनों ने उमेश पर आरोप लगाए हैं कि  उमेश अक्सर शराब के नशे में सोनिया के साथ मारपीट करता था. पिछली रात को भी उसने पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी. इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. मामले की जांच पुलिस कर रही है. 

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news