गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही बेकाबू वाहन ने पेड़ में मारी टक्कर, छह की मौत

    गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही बेकाबू वाहन ने पेड़ में मारी टक्कर, छह की मौत

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह  के बाघमारा के पास भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. कई घायल हुए है. शनिवार सुबह बारात लेकर लौट रही गाड़ी पेड़ से टकरा गयी, जिससे गाड़ी में बैठे छह लोगों की मौत हो गई. दो बच्चे समेत पांच के घायल होने की भी खबर है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया.  बताया जा रहा है कि बारात लेकर लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. वाहन की गति  तेज थी जिसके कारण टक्कर के बाद वाहन के परकच्चे उड़ गए.  

    चालक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा 

    मो फारुख अंसारी के बेटे चांद रसीद की शादी मुफ्फसिल थाना इलाके के टिकोडीह के रहने वाले पप्पू अंसारी की बेटी मुस्कान प्रवीण से तय हुई हुई थी. तय समय के अनुसार, 17 नंवबर की रात को निगाह हुआ. ऐसे में थोरिया से बारात टिकोडीह पहुंची थी. निकाह के बाद करीब 10 लोग एक वाहन पर सवार होकर थोरिया जा रहे थे. वाहन जैसे ही मुफ्फसिल थाना इलाके बाघमारा के पास पहुंचा तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया.

     रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 



    Related News