Breaking: चतरा में भीषण सड़क हादसा! यात्री बस पलटने से दो की मौत, दर्जनों घायल  

    Breaking: चतरा में भीषण सड़क हादसा! यात्री बस पलटने से दो की मौत, दर्जनों घायल  

    चतरा(CHATRA):चतरा में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां यात्री बस पलटने से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. आपको बताये कि ये सड़क हादसा चतरा सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में हुआ. जहां अचानक यात्रियों से भरी सिटी राईड बस पलट गई.वहीं बस में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, तो वहीं दर्जनों घायलों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.  

    घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

     मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी सिटी राइड बस सुमन रथ कुंदा से चतरा आ रही थी.जहां चतरा-डोभी मुख्यमार्ग एनएच 22 पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी ईलाके में यह हादसा हो गया. घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर  सदर थाना प्रभारी विपिन यादव सहित पुलिस के जवानों ने घायलो को रेस्क्यू किया, और ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया है.   

    रिपोर्ट-संतोष कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news