दुमका में भीषण सड़क दुर्घटना! एक मजदूर की मौत, एक घायल, जानें किसकी लापरवाही से हुई घटना

    दुमका में भीषण सड़क दुर्घटना! एक मजदूर की मौत, एक घायल, जानें किसकी लापरवाही से हुई घटना

    दुमका(DUMKA):दुमका में गुरुवार की रात एक सड़क दुर्घटना हो गई. जहां मुफस्सिल थाना अंतर्गत घासीपुर के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमे दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

    सड़क दुर्घटना में दो मजदूर घायल

    पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहीं ईलाज के दौरान आज शुक्रवार को एक बाइक चालक की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया. मृतक का नाम किरानी मुर्मू है, जो मुफस्सिल थाना के सीत पहाड़ी गांव का रहने वाला था.

    एक की ईलाज के दौरान मौत

    आपको बताये कि गुरुवार को किरानी मुर्मू मजदूरी करने दुमका शहर आया था. शाम में लौटने के दौरान घासीपुर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया. वहीं इस घटना में घायल दूसरे बाइक चालक का नाम जयंत कुमार है. जो शहर के रसिकपुर का रहने वाला है. उसका इलाज चल रहा है.

    रिपोर्ट-पंचम झा



    Related News