बोकारो में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को बचाने के दौरान सवारी गाड़ी पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

    बोकारो में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को बचाने के दौरान सवारी गाड़ी पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

    बोकारो (BOKARO):   बोकारो के गोमिया में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. कर्माटांड़ ग्राम लोधी से गोमिया की ओर आ रही एक पिकअप सवारी गाड़ी पलट गई. घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जिसमें एक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया.

    मालूम हो कि पिकअप गाड़ी सवारी लेकर जा रही थी. ठीक उसी समय रॉंग साइड से एक बाइक आ रही थी उसी को बचाने के क्रम में सवारी गाड़ी पलट गई. सवारी से भरा हुआ गाड़ी साइड जाकर पलटी मारी  जिसके कारण एक  महिला की मौत हो गई. जिसमें एक की हालत गंभीर थी जिसे रांची रेफर किया गया, बाकी सवारी को अनुमण्डलीय अस्पताल से सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती करवाया गया. खबर के मुताबिक मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है. और मामले की जांच कर रही है.

    बोकारो,गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news