देवघर में जमकर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड सरकार को बताया देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

    देवघर में जमकर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड सरकार को बताया देश की सबसे भ्रष्ट सरकार

    देवघर(DEOGHAR): इस पावन भूमि के कंकड़-कंकड़ को पूरी दुनिया शंकर मानती है. इस पावन भूमि को नमन करता हूं, ऊक्त बातें एक बड़ी सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा. आगे उन्होंने कहा कि आज का यह दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है. आज यहां हमने इफको के नैनो फैक्ट्री का शिलान्यास किया है. यह इस क्षेत्र के लिए बहुत ही खुशी की बात है. वहीं मौके पर अमित शाह ने इफको के नैनो प्रोडक्ट के विषय में बताया और कहा कि इस फैक्टरी के लग जाने के बाद यहां के ही नहीं अपितु चार से पांच राज्यों को लाभ मिलेगा. यहां के युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर बनेंगे. उन्होंने कहा कि देश की सबसे भ्रष्ट सरकार वर्तमान में जेएमएम की झारखण्ड सरकार है. इस सरकार में आदिवासियों की संख्या कम हो रही है, घुसपैठिये घुस कर आदिवासियों पर अत्याचार कर रहे हैं, पर यह निकम्मी राज्य सरकार इसे सिर्फ देख रही है.

    बताते चलें कि विजय संकल्प महारैली कार्यक्रम के तहत देश के गृहमंत्री अमित शाह विजय संकल्प रैली में शामिल होनें के लिए बाबा नगरी देवघर पहुंचे थे. देवघर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित राज्य के तमाम भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मौके पर मौजूद थे.

    एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह का काफ़िला बाबा मंदिर पहुंचा

    एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह का काफ़िला बाबा मंदिर पहुंचा, इस दौरान मन्दिर मार्ग पर जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा उनका स्वागत भी किया गया. बताते चलें कि मन्दिर पूजा करने के दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थीं. वहीं मन्दिर प्रांगण में तीर्थपुरोहितों द्वारा शंखनाद और मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें मंदिर में प्रवेश करवाया. मौके पर इस दौरान राज्य और प्रमंडल सहित जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त करनें में लगे हुए थे. मन्दिर में पूजा करने के उपरांत उनका काफ़िला जसीडीह कार्यक्रम स्थल के लिए निकल पड़ा, जहां उन्होंने इफको के नए बनने वाले नैनो फेक्ट्री का शिलान्यास और भूमि पूजन किया और एक बड़ी सभा को संबोधित किया.

    इस दौरान गृह मंत्री के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे साये की तरह साथ-साथ रहें. कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक रणधीर सिंह, नारायण दास, दुमका सांसद सुनील सोरेन सहित प्रदेश के कई नेता मौजूद थे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news