दुमका: झामुमो द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन, काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता हुए शामिल

    दुमका: झामुमो द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन, काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता हुए शामिल

    दुमका(Dumka): झारखंड की उपराजधानी दुमका पूरी तरह होली के रंग में रंगने लगी है. जगह-जगह होली का बाजार सजने लगा है. होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है. इसी कड़ी में दुमका क्लब में झामुमो द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विधायक बसंत सोरेन और नलिन सोरेन सहित काफी संख्या में जिले के झामुमो कार्यकर्ता शरीक हुए. संथाल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल सहित जिले के अधिकारी भी झामुमो के होली मिलन समारोह में शामिल हुए.

    विधायक को अबीर गुलाल लगाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही. विधायक ने भी किसी को निराश नहीं किया. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. इस मौके पर विधायक ने आम लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की. झामुमो द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में स्थानीय कलाकारों ने जब होली का गीत गाना शुरू किया तो माहौल पूरी तरह होलीनुमा हो गया. डीजे की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए. लोगों ने लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठाया.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news