हिंदू लड़की का मुस्लिम युवकों को राखी बांधने के मामले ने पकड़ा तूल, युवती ने अंबा पर लगाया जबरदस्ती करने का आरोप


हज़ारिबाग (HAZARIBAGH) : हजारीबाग के बड़कागांव में दलित लड़की ने रविवार को मुस्लिम लड़कों के हाथ में राखी बांधी थी. मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद मौजूद थीं. मौके पर बनाया गया वीडियो अब वायरल हो गया है. तब से ही लोग अलग-अलग तरह के अटकले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद से ही जिलावासियों में आक्रोश है. इसी कड़ी में मंगलवार को बड़कागांव मुख्य चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के नेतृत्व में विधायक अंबा प्रसाद का पुतला दहन किया. बता दें कि वीडियो में लड़की साफ तौर पर मुस्लिम लड़कों के हाथ में राखी बांधते हुए नज़र आ रही हैं.
लड़की ने लगाया अंबा पर आरोप
राखी बांधने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार ने अपना बयान देकर विस्तार से पूरा मामला बताया और अंबा पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है. कहा कि विधायक अंबा प्रसाद ने उन पर यह कह कर राखी बांधने का दबाव डाला था कि इलाके में रह रहे यही मुस्लिम भाई आड़े दिन आपके काम आएंगे. इसलिए इनसे मेल जोल बढ़ा कर रखना जरूरी है.
अंबा ने झाडा पल्ला
मामले को लेकर विधायक अंबा प्रसाद अपना पल्ला झाड़ते हुए नज़र आई हैं. उन्होंने बयान जारी करते हुए कह कि रविवार को सिरमा गांव पहुंचकर क्षेत्र में शांति बहाल करने की मंशा को लेकर पीड़िता और परिजनों से मुस्लिम युवकों के हाथों में राखी बंधवाई गई थी. साथ उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांति माहौल बनाकर एक दूसरे को सहयोग करने की अपील की थी. लेकिन अब भाजपा मामले को बढ़ा-चढ़ा कर दूसरा ही रूप देने में लगा हुआ है.
4+