जमशेदपुर में दिनदहाड़े हाइवा चालक की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े हाइवा चालक की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है. घटना जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच33 स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट से सामने की है. जहां एक ट्रक चालक को अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.  

    सूचना मिलत ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक मानगो के एक ट्रांसपोर्टर के कर्मचारी संजय यादव नामक व्यक्ति को अपराधियों ने 7 गोली मारी. जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई.  पहले शव को देख स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई.  जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है. फिलहाल पुलिस ने मृतक संजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news