कांग्रेस के धरने से पहले युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेसियों पर बैनर फाड़ने और धरना से हटाने का लगाया आरोप, पुलिस से भी उलझी

    कांग्रेस के धरने से पहले युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेसियों पर बैनर फाड़ने और धरना से हटाने का लगाया आरोप, पुलिस से भी उलझी

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर आज कांग्रेस के प्रस्तावित धरना के पहले हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. ड्रामा भी ऐसा की पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस पर ज्यादती के भी आरोप लगे. दरअसल शहर के बरमसिया की एक  युवती ज्योति दत्ता का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व उसके पिता और उसकी हत्या करवाना चाहते है.  इसको लेकर वह थाने में शिकायत  की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.  वह रणधीर वर्मा चौक पर अपना बैनर टांग कर धरना दे रही थी  कि आज कांग्रेस के कुछ नेता वहां पहुंचे और कथित तौर पर उसके बैनर को फाड़ दिया और धरना स्थल से उसको हटा दिया गया.  इस बीच पुलिस पहुंची ,पुलिस ने भी समझाने की कोशिश की.  पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई.

    पुलिस ने खींचा महिला का दुपट्टा

    एक महिला पुलिस ने उसके दुपट्टे को इस तरह खींचा कि बीच सड़क पर गिर पड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गिरने से चोट आई है और वह बेहोश  हो गई थी.  दूसरी ओर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि एंबुलेंस के आते ही उठ कर खड़ी हो गई और अस्पताल जाने से इंकार कर दिया.  कुछ यह भी कहा कि   पुलिस ने उसे एंबुलेंस में बैठा भी लिया था लेकिन एंबुलेंस जैसे ही स्टार्ट हुई निकलकर बाहर आ गई. ज्योति  ने कांग्रेसियों पर  और पुलिस पर ज्यादती का  आरोप लगा रही है.  वहीं दूसरी ओर धरना में बैठे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र  प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले 2 महीने से न्याय के लिए युवती घूम रही है.  उन्होंने भी इसकी मदद की थी लेकिन आज जो आरोप लगा रही है , बिल्कुल निराधार है.  कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता ने उसका  बैनर नहीं फाड़ा है और न ही  उसे धरना स्थल से हटाया है.  उन्होंने पूरे मामले को ड्रामेबाजी बताया है.

    रिपोर्ट:   शांभवी / प्रकाश , धनबाद 

    
    

     

     

     

     



    Related News