पलामू में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइक सवार की मौके पर मौत

    पलामू में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइक सवार की मौके पर मौत

    TNP DESK: पलामू के रेड़मा ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें दो बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया था.

    जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक लेस्लीगंज से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ओवरब्रिज पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे रेलिंग से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

    बताया जा रहा है कि मृतक शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले थे. घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

    इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरब्रिज पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.



    Related News