तेज रफ्तार ट्रक ने किसान सहित दो मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत

    तेज रफ्तार ट्रक ने किसान सहित दो मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत

    गिरिडीह(GIRIDIH) : गिरिडीह से सड़क दुर्घटना की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है. जहां एक किसान और दो मवेशियों की तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना गिरिडीह के बेंगाबाद की है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में मातम फैला हुआ है. मृतक के परिवार वाले सदमे में है. मृतक की पहचान गादी गांव में निवासी  किसान लालमणि महतो  के रूप में हुई है.  यह घटना तकरीबन सुबह 5:00 बजे की बताई जा रही है.

    शव को भेजा गया सदर अस्पताल

    इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान अपने दो मवेशियों के साथ खेती करने खेत जा रहा था इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात ट्रक ने लालमणि समेत उसके दोनों मवेशियों को कुचल दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल भेजा गया.

    परिजनों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन

    इस दौरान जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी अपने बेटे मनीष के साथ मृतक के घर पहुंची. जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ था.  मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग देने की बात कही. वही स्थानीय अधिकारियों को सरकार  द्वारा प्रायोजित योजना के तहत मृतक के परिजनों को लाभ दिलवाने की अपील की है.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 



    Related News