जमशेदपुर में बढ़ा अपराधियों का मनोबल, महिला को बंधक बनाकर घर से ले भागे डेढ़ लाख के जेवरात

    जमशेदपुर में बढ़ा अपराधियों का मनोबल, महिला को बंधक बनाकर घर से ले भागे डेढ़ लाख के जेवरात

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. आए दिन अपराधियों द्वारा कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह क्षेत्र से सामने आय़ा है. जहां अजीत शर्मा के घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है.

    डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी

    मिली जानकारी के अनुसार देर रात तीन की संख्या में अपराधी अजीत के घर में घुस गए. उस वक्त अजीत शर्मा और उनके पिता घर से बाहर गए हुए थे. घर पर अजीत शर्मा की मां उनकी धर्म पत्नी और उनके बच्चे सोए हुए थे. तभी रात्रि के वक्त अजीत शर्मा की पत्नी प्रिया शर्मा शौच के लिए उठी. तो पहले से ही घर पर घात लगाए बैठे तीन अपराधी उनकी पत्नी के मुंह को दबा कर दूसरे कमरे में ले गए और कमरे में रखे साड़ी से हाथ पैर और मुंह को बांध दिया. फिर अपराधियों ने अलमीरा और बैग में रखे एक से डेढ़ लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर चलते बने. चोरों के जाने के बाद अजीत शर्मा की पत्नी किसी तरह से अपनी सास को घटना के संबंध में जानकारी दी.  जिसके बाद अजीत शर्मा की मां ने शोरगुल कर बस्ती वासियों को इस संबंध में जानकारी दी.

    पुलिस कर रही जांच

    घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अजीत शर्मा की मां सुनैना शर्मा ने बताया कि छत के सहारे तीन की संख्या में अपराधी घर में घुसे थे. जिसके बाद चोरों ने उनकी बहू के हाथ पैर को बांधकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंच कर मामले की जांच कर रही है.  

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news