रांची(RANCHI): झारखंड हाईकोर्ट ने रांची स्थित सफायर इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई (CBI) को देने का आदेश दे दिया है. गुरुवार को सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मामला 4 फरवरी 2016 का है, जब सातवीं कक्षा के छात्र विनय महतो की रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल में हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच पूर्व में स्पेशल टीम कर रही थी. मगर जांच के दौरान जिन बिंदुओं पर सवाल उठाए गए थे उन तथ्यों पर सही तरीके से जांच नहीं की गयी. जिसके बाद सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका दायर की गई और गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया. कोर्ट ने सीबीआई को जल्द से जल्द इस मामले की जांचकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.
रिपोर्ट: निरज कुमार, रांची
Thenewspost - Jharkhand
4+

