Secret Love Story : लुक छिप कर मिलते थे प्रेमी जोड़ा,छिप-छिप कर नजर रखते थे पड़ोसी,मौका मिलते ही करा दी दोनों की शादी

    Secret Love Story : लुक छिप कर मिलते थे प्रेमी जोड़ा,छिप-छिप कर नजर रखते थे पड़ोसी,मौका मिलते ही करा दी दोनों की शादी

    पलामू(PALAMU): ग्रामीण इलाकों में प्रेमी जोड़ों को छुप छुप कर मिलना कभी कभी महंगा पड़ जाता है. प्रेमी जोड़े को पता नहीं था कि उनकी शादी हो जाएगी.लेकिन ग्रामीणों ने जब पकड़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई तो गांव के लोगों ने मां बाप के मौजूदगी में शादी करा दी.यह मामला पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र का है. 

    दरअसल एक प्रेमी युगल के बीच सालों में प्रेम कहानी चल रही थी. दोनों कॉलेज और कोचिंग में मिला करते थे. लेकिन जब पढ़ाई पूरी हो गई तो दोनों अलग अलग हो गए. लेकिन छुप छुप कर मिलना नहीं छोड़ा. प्रेमी अपनी माशुका से मिलने गांव में जाता रहा. शनिवार को भी दोनों गांव के ही पास मिलने पहुंचे लेकिन गांव के लोगों ने उन्हें देख लिया.भीड़ इकट्ठा हो गई. दोनों की जानकारी ली गई तो पता चला कि लड़का पास के गांव का रहने वाला है.

    बस गांव के लोगों ने लड़की और लड़के के परिजनों को मामले की जानकारी दी.बाद में पंचायत के लोग भी पहुंच गए.लड़की और लड़का एक दूसरे से प्यार करते थे.दोनों ने पंचायत के लोगों से कहा "जिएंगे साथ मरेंगे साथ" बस इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों की शादी करा दी.

    शादी से लड़का और लड़की दोनों खुश है. दोनों के प्यार को अंजाम गांव के लोगों ने पहुंचा दिया.शादी के बाद दोनों अब नए जीवन की शरुआत कर रहे है.लड़की की विदाई मां बाप ने कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news