सीएम बनने के बाद पहली बार 11 जुलाई को जामताड़ा आएंगे हेमंत सोरेन, तैयारी जोरों पर

    सीएम बनने के बाद पहली बार 11 जुलाई को जामताड़ा आएंगे हेमंत सोरेन, तैयारी जोरों पर

    जामताड़ा(JAMTARA): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता संभालने के बाद पहली बार अधिकारिक दौरे पर जामताड़ा पहुंच रहे हैं. वह 11 जुलाई को जिले में पहुंचेंगे. जहां करोड़ों की लागत से शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. उनके लिए जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है. इसका निरीक्षण उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, एसपी सहित जिले के आला अधिकारियों ने किया.

    दस हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक जिले वासियों के पहुंचने की संभावना है. इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए प्रशासन ने हर चौक चौराहों पर सुरक्षा बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात किया है. सीएम की सुरक्षा व्यवस्था 3 लेयर में बनाई गई है. जिसमें होमगार्ड, चौकीदार, जिला पुलिस और आईआरबी के जवान मुस्तैद रहेंगे.  

    रिपोर्ट: आरपी सिंह, जामताड़ा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news