कैबिनेट की अगली बैठक में हेमंत सरकार करेगी तोहफों की बौछार, जानिए क्या होगा


रांची(RANCHI)- हेमंत कैबिनेट की अगली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. अगली बैठक 20 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में अपराह्न 4 बजे होगी. ऐसा देखा गया है कि पिछले कुछ बैठकों में कई लोकलुभावन प्रस्तावों पर मुहर लगी है. सूत्रों के अनुसार कल्याण विभाग,पथ निर्माण, स्कूली शिक्षा,नगर विकास,जल संसाधन, कृषि एवं पशुपालन विभाग के लगभग दो दर्जन प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में आएंगे. 20 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इसमें मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी हिस्सा लेंगे.
4+